विधान परिषद पहुंचेंगे एकनाथ खडसे

    Loading

    जलगांव : पिछले कई महीनों से राज्यपाल (Governor) द्वारा नियुक्त विधान परिषद (Legislative Council) के सदस्यों की सूची प्रलंबित होने के कारण एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) की विधायकी भी प्रतीक्षा के जाल में फंसी हुई है। लेकिन अब उन्हें 20 जून को होने वाले विधान परिषद के चुनाव (Election) में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) की ओर से मौका मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। एैसा होने पर अगले मंत्रीमंडल (Cabinet) के विस्तार में खडसे का समावेश होने का विश्वास उनके समर्थकों में देखा जा रहा है। पिछले विधान सभा चुनाव में बीजेपी (BJP) के पूर्व मंत्री एकानाथ खडसे को उम्मीदवारी ना देकर उनकी बेटी का टिकट दिया गया। चंद्रकांत पाटील ने रोहिणी खडसे को इस चुनाव में मात दे दी थी। उसके बाद बीजेपी में एक गुट ने विरुद्ध काम किया था एैसा आरोप एकनाथ खडसे ने लगाया था।

    12 सदस्यों की सूची में एकनाथ खडसे का नाम

    उसके बाद बीजेपी और विशेष रुप से देवेंद्र फडणवीस पर उंगली उठाते हुए उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिया। जनवरी 2021 में एकनाथ खडसे का नाम विधान परिषद के 12 सदस्यों की सूची में राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी को भेजा गया था। लेकिन राज्यपाल ने इस सूची पर अब तक किसी प्रकार का निर्णय नहीं लिया है। एैना माना जा रहा था कि खडसे का जान बूझ कर विधान परिषद ना भेजने के लिए नामों की सूची पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। लेकिन अब 20 जून को होने वाले विधान परिषद चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से एकनाथ खडसे को विधान परिषद पहुंचने का मौका मिल सकता है। एैसा माना जा रहा है। एकनाथराव खडसे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से विधान परिषद में भेजे जाने के लिए इस संबंध में शरद पवार के साथ उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने चर्चा की है, एैसी जानकारी सामने आई है। खडसे के माध्यम से विधान परिषद में बीजेपी के आक्रमण का सामना करने वाले एक मजबूत नेता सामने आऐगा, इसलिए उनका टिकट पक्का माना जा रहा है। 

    इस दौरान विधान परिषद में जाने के बाद एकनाथराव खडसे का मंत्रीमंडल में समावेश होगा एैसी आशा भी जताई जा रही है। खडसे समर्थकों का तो मानना है कि खडसे को मंत्रीमंडल में लेना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की जरुरत है। 20 जून के बाद क्या होगा, इस स्थिती का सामना करने के लिए खडसे समर्थक पूरे भरोसे के साथ तैयार खडे हैं। खडसे के विधान परिषद में जाने और मंत्री मंडल में समावेश होगा यह आने वाला समय ही बताएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गलियारों में गूंज है कि शरद पवार ने खडसे के लिए कलमदान भी सोच लिया है।