liquor

    Loading

    जलगांव : राज्य उत्पादन शुल्क विभाग (State Excise Department) की टीम (Team)ने धरणगांव में नकली शराब के कारखाने पर छापा मारकर गिरफ्तार किए गए भूपेंद्र मराठे (Bhupendra Marathe) द्वारा दी गई जानकारी पर सचिन पाटिल (Sachin Patil) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। इसके बाद धारागीर में छापा मारकर पौने दो लाख रुपए के नकली शराब के साथ एक वाहन सहित 8 लाख रुपए का माल जब्त किया है। इस गिरोह के मुखिया अब तक फरार है।

    राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की छापेमारी में गिरफ्तार किए गए सचिन पाटिल के पास इस गिरोह द्वारा तैयार किए गए नकली शराब के वितरण की जिम्मेदारी थी। भूपेंद्र मराठे से मिली जानकारी के आधार पर धारागीर के प्लांट एरिया में जानवरों के गौशाला में छिपा कर रखे गए 1 लाख 60 हजार रुपए कीमत का नकली शराब का 55 बॉक्स जब्त किया गया। इस शराब की ढुलाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 6 लाख रुपए की ट्रक (MH 18AA 8684) को जब्त कर लिया गया है।

    सचिन पाटिल को पालधी से कब्जे में लिया गया। उसे अब धरणगांव कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई जलगांव राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अधीक्षक सीमा झावरे के नेतृत्व में सी एच पाटिल, दुय्यम निरीक्षक एस एफ ठेंगडे, आनंद पाटिल, जवान एन वी पाटिल, ए वी गावडे, एम डी पाटिल, के पी सोनवणे, राहुल सोनवणे की टीम ने की। जिले में इसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इस गिरोह के अन्य संदिग्धों के जल्द पकड़े जाने की संभावना है।

    फरार आरोपी धुलिया में

    इस मामले में अब तक शुरुआत में 11 लाख 2 हजार 400 रुपए और पुलिस कस्टडी के आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर 7 लाख 73 हजार 400 सहित कुल 18 लाख 75 हजार 800 रुपए का माल जब्त किया गया है। इस गिरोह के लोग स्पिरिट, खाली बोतलों आदि कच्चा माले के साथ फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। इन आरोपियों के धुलिया में होने की आशंका है।