Mangesh Chavan

    Loading

    जलगांव : मुख्य प्रशासक विधायक मंगेश चव्हाण (Mangesh Chavan) ने निदेशक मंडल का कार्यभार संभालने के बाद निदेशक मंडल की उपस्थिति में तत्कालीन अध्यक्ष मंदाकनी खड़से (Mandakani Khadse) द्व्रारा जारी किए गए चेकों को रद्द (Canceled) कर नए चेक (Check) जारी किए। इस बात को लेकर भी विवाद होने की संभावना है।

    जिम्मेदारी संभालने का पूरा निर्देश

    जिला दुग्ध संघ में वर्चस्व का विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा प्रशासक निदेशक मंडल की नियुक्ति के बाद तत्कालीन निदेशक मंडल उच्च न्यायालय गया था। लेकिन कोर्ट ने जैसा था वैसा ही रखने का आदेश दिया। अगले दिन संभागीय सहकारिता उप पंजीयक (दूध) ने प्रशासक निदेशक मंडल को कार्य की जिम्मेदारी संभालने का पूरा निर्देश दिया। इसके बाद मुख्य प्रशासक विधायक मंगेश चव्हाण और उनके सहयोगी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। 

    हाईकोर्ट के फैसले के अगले दिन तत्कालीन अध्यक्ष मंदाकिनी खड़से ने 6 करोड़ रुपए के धनादेशों पर हस्ताक्षर किए थे। इस आपत्ति प्रकट करते हुए मुख्य प्रशासक मंगेश चव्हाण ने गुरुवार को इन चेकों को रद्द कर दिया। इसके बाद विधायक मंगेश चव्हाण के हस्ताक्षर वाले चेक जारी किया है। इस बात को लेकर भी विवाद होने की संभावना है।