धुलिया जिला पुलिस बल का मिशन ऑल आउट

    Loading

    धुलिया. जिले (District) में अपराध (Crime) को नियंत्रण (Control) में लाने के लिए नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक (Police Officer) प्रवीण कुमार पाटिल ने मिशन ऑल आउट की शुरुआत की है। मिशन को लगातार तीन दिनों तक अंजाम दिया गया। शनिवार की मध्यरात्रि 12 बजे से तड़के 3 बजे तक पूरे जिले में मिशन की शुरुआत की गई।

    इसमें पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार पाटिल और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत बच्छाव सहित 17 विभिन्न थानों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर हाईवे की घेराबंदी कर छानबीन की। साथ ही रिकॉर्ड पर अपराधियों की जांच, भगोड़े संदिग्धों का पता लगाया गया। हाईवे पर मवेशियों और अवैध व्यापार की भी जांच की गई। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। यह अभियान सुबह तीन बजे तक शुरु रहा। इस प्रक्रिया को लगातार दो रातों तक दोहराया गया।

    ऐसी जानकारी पुलिस प्रशासन ने दी है। पुलिस अपराधियों के साथ-साथ होने वाले अपराध पर भी नजर रख रही है। ज्यादातर घटनाएं आधी रात को होती हैं, इसलिए अभियान अचानक शुरू किया गया। इस अभियान में सभी थानों के वाहन भी शामिल थे। एक मई को पुलिस बल के पास विभिन्न अपराधों में उपयोग में लाए गए और चोरी हुए 20 मोटरसाइकिल और 22 चौपहिया सहित 44 वाहन जमा थे जिन की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले सप्ताह शुरू किए गए 112 संपर्क नंबर से भी मदद मांगी गई थी। इससे पुलिस बल का मनोबल भी बढ़ा है।