Road Accident mla

Loading

जलगांव: अवैध रूप से रेत खनन करके डंपर (Dumper) में भर कर तेज रफ्तार से ले जाते हुए इस भागते डंपर ने चोपड़ा (Chopra) की विधायक लता सोनवणे ( MLA Lata Sonawane) की कार को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना शनिवार की आधी रात को करंजगांव (Karanjgaon) के पास घटी। इस दुर्घटना में विधायक लता के साथ अन्य चार लोग घायल (Injured) हुए हैं। इस मामले में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ जलगांव तहसील पुलिस (Jalgaon Tehsil Police) में अपराध दर्ज किया गया है। 

शनिवार की शाम 7 बजे कुरवेल से तावसा सड़क का विधायक लता सोनवणे के हाथों भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया था। उस कार्यक्रम के बाद विधायक अपने पति चंद्रकांत सोनवणे के साथ इनोवा कार से जलगांव जा रही थी। रात 9 बजे के करीब तहसील के करंजगांव के पास जलगांव से चोपड़ा की ओर जाने वाले एक तेज रफ्तार डंपर ने विधायक लता सोनवणे की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में इनोवा कार का पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। विधायक लता और पूर्व विधायक प्रो. चंद्रकांत सोनवणे उनके अंगरक्षक पुलिस नाईक अमित पिंजारी और चालक दीपक पवार घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पातल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। 

फरार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया था। बाद में उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। कार चालक दीपक सुभाष पवार की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ जलगांव तहसील पुलिस थाना में अपराध दर्ज करने के बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक एम. राजकुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवली, पुलिस उपाधीक्षक कृष्णकांत पिंगले के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक गणेश सायकर कर रहे हैं।