Movement of women in Bhusawal against Mumbai Nirbhaya Rape

    Loading

    भुसावल. तहसील से सटे वरणगावं मे मुंबई निर्भया रेप (Mumbai Nirbhaya Rape) के खिलाफ मंगलवार (Tuesday) को भाजपा महिलाओं (BJP Women) द्वारा आंदोलन किया गया। गौरतलब है की मुंबई (Mumbai) के साकीनाका (Sakinaka) इलाके में शुक्रवार (Friday) को दिल्ली (Delhi) में हुए निर्भया गैंगरेप (Nirbhaya Gangrape) जैसी घटना सामने आई थी। सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के भीतर एक 34 साल की महिला के साथ रेप किया गया। इसके साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड से हमला किया गया था।

    इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना को लेकर महिला के साथ हुई ये हिंसक घटना 2012 के ‘निर्भया’ कांड की याद दिलाती है। 34 वर्षीय महिला के साथ एक शख्स ने रेप किया और उसके गुप्तांग में रॉड डाल दिया था। जिससे वह बेहोश हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना की वरणगावं भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध किया है।

    मामले को फास्ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए

    मंगलवार को भाजपा महिला शहर अध्यक्ष प्रणिता पाटिल ने कहा कि अगर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी और आंदोलन तेज करेंगी। उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया की प्रदेश मे कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और इसके लिए महाविकास अघाड़ी जिम्मेदार है। इस दौरान महिलाओं ने असफल महाविकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी को फांसी हो इसके लिए वरणगावं ठाणे के अधिकारियों ने वर्षा पाटिल और अतुल बोड्डे चौहान को एक ज्ञापन सौंपा जिसमे मांग की गई की पीड़ित महिला को जल्दी से न्याय दिया जाए और आरोपियों को फांसी की सजा हो और इस मामले को फास्ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए।

    इस अवसर पर भाजपा महिला शहर अध्यक्ष प्रणिता पाटिल, रूपाली काले, उषा पवार, शारदा गंभीर माली, गंगूबाई माली, नीता तायडे, मनीषा माली, सविता माली, वर्षा बढ़े, पूर्व नगरअध्यक्ष सुनील काले, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील माली, जिला उपाध्यक्ष मिलिंद भाईसे, जिला महासचिव डॉ. सादिक शेख, तालुका अध्यक्ष साबिर कुरैशी, मुस्लिम अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।