Dhule Crime

    Loading

    -वाहिद काकर

    धुले: तालुका पुलिस ने अंधे हत्याकांड को 24 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस (Police) ने हत्या (Murder) के आरोप में भतीजे (Nephew) को नामजद किया है। अनैतिक संबध के कारण भतीजे ने चाचा को चाकू से गोंद कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस के समक्ष संदीघ ने आरोप कबूल किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार पाटिल ने प्रेस वार्ता में दी।

    एसपी  पाटिल ने कहा कि 2 जून को अंबोडा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव अधजली अवस्था में मिला था। उसकी पहचान ज्ञानेश्वर रामभाऊ राठौड़ निवासी रनाई का टांडा, ताल अमलनेर के रूप में हुई थी। मृतक के पेट,पीठ और मुंह में चाकू से वार किया गया था। तहसील पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।इंस्पेक्टर दत्तात्रेय शिंदे के मार्गदर्शन में टीम ने मृतक के भतीजे जगदीश बबलू राठौड़ को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    चाकू मारकर की थी हत्या 

    अनैतिक संबंधों के चलते उसने चाचा  को मोटरसाइकिल पर सवार कर अंबोडा इलाके के एक सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या का खुलासा पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार पाटिल, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत बच्छाव उप मंडल पुलिस अधिकारी प्रदीप मैराले, स्थानीय अपराध शाखा  पुलिस निरीक्षक हेमंत पाटिल और पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय शिंदे के मार्गदर्शन में तालुका पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक अनिल महाजन, सागर काले, एएसआई सुनील विंचुरकर,कांस्टेबल प्रवीण पाटिल, कांस्टेबल सोमनाथ कांबले, योगेश पाटिल, कांस्टेबल प्रमोद पाटिल, धीरज सांगले, कुणाल, नितिन दिवसे, कांतिलाल , राकेश मोरे, योगेश पाटिल, विशाल गुरव ने किया।