हमारे पालक मंत्री किसानों को अनदेखा कर रहे हैं: एकनाथ खडसे

Loading

जलगांव : बेमौसम बारिश से किसानों (Farmer) को काफी नुकसान हुआ है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) नेता एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) ने इस मुद्दे पर सरकार की कड़ी आलोचना की। इस दौरान एकनाथ खडसे ने मंत्री गुलाबराव पाटिल (Minister Gulabrao Patil) पर निशाना साधते हुए जलगांव के पालक मंत्री पर किसानों की अनदेखी करने की आलोचना की। इसका जवाब देते हुए गुलाबराव पाटील ने कहा कि विरोध करना खडसे का काम है, उन्हें इसे बनाए रखना चाहिए और इसके बिना मज़ा नहीं है, मंत्री गुलाबराव पाटिल ने एकनाथ खडसे पर तंज कसा। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता एकनाथ खडसे ने राज्य में बेमौसम बारिश से हुए नुकसान को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की है। इसके साथ ही जलगांव के पालक मंत्री गुलाबराव पाटिल पर भी निशाने साधा। किसानों को नुकसान हुआ है लेकिन वहां कोई मंत्री नहीं गया है। इस जिले में पालक मंत्री के पास फुर्सत नहीं है। वे दूसरे काम में व्यस्त हैं। किसानों की हालत खस्ता है। एकनाथ खडसे ने कहा कि पालक मंत्री या कोई भी मंत्र कपास या केले की फसल की बात नहीं कर रहा है। उन्होंने आलोचना करते हुए किसानों का सारा कर्ज माफ करने की मांग की। 

गुलाबराव पाटिल ने दिया जवाब

एकनाथ खडसे का जवाब देते हुए गुलाबराव पाटील ने सफाई देते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं, लोगों की मुश्किल बढ रही हैं। शनिवार और रविवार छुट्टी के दिन होने पर भी किसानों का मदद की जाएगी। हमने सभी को नियमित आदेश दिए हैं और सभी किसानों के नुकसान का पंचनामा किया जाएगा। इससे कोई भी किसान वंचित नहीं रहेगा। एकनाथ खडसे का काम ही विरोध करना है। उन्हें यह अवश्य करना चाहिए। गुलाबराव पाटिल ने जवाब दिया कि उनके बिना मजा ही नहीं आता।