स्वालेहा मालगावे को उत्कृष्ट प्रशासकीय अधिकारी पुरस्कार

Loading

जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव (Jalgaon) में राष्ट्रीय दैनिक नवभारत (Navabharat) और नवराष्ट्र (Navarashtra) द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस  सम्मान समारोह में रावेर नगरपालिका की मुख्याधिकरी स्वालेहा मालगावे (Swaleha Malagave) को उत्कृष्ट प्रशासकीय अधिकारी पुरस्कार (Excellent Administrative Officer Award) देकर सम्मानित किया गया।

रावेर शहर की नगरपालिका की मुख्याधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र में अभूतपूर्व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया। शहर को स्वच्छ सुंदर रखना जैसे अनेक योगदान और सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

 
 
जलगांव में भैय्यासाहेब गंधे हाल में नवभारत और नवराष्ट्र की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष में खानदेश का सम्मान समारोह का संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में अनेक क्षेत्र से उद्योगपति, डॉ, विशेषज्ञ, शिक्षक, खिलाडी, साहित्यकार और अनेक उभरती प्रतिभागियों ने भाग लिया। 
 
इस अनोखे विशेष कार्यक्रम में रावेर की मुख्याधिकरी स्वालेहा मालगावे को उनके किए गए सराहनीय कार्य पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मानित करते समय सांसद उन्मेष पाटील, जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद, राष्ट्रीय दैनिक नवभारत ग्रुप अध्यक्ष ए श्रीनिवासान, नासिक विभाग के जनरल मैनेजर प्रशांत वाघ, ब्यूरो चीफ वाहिद काकर, नागरिकों के साथ नवभारत समूह के सभी खानदेश पत्रकार मौजूद थे।