बालू माफिया के खिलाफ एकजुट हुए केऱ्हाले गांव समेत छह गांवों के ग्रामीण

    Loading

    रावेर : केऱ्हाले गांव (Kelhale Village) समेत छह गांवों में पुलिस (Police) और राजस्व विभाग (Revenue Department) के आशीर्वाद से रेत (Sand) और खनिज खनन (Mineral Mining) जोरो पर शुरू है। ग्रामीणों (Villagers) ने ग्राम सभा में आरोप लगाया है कि पुलिस और राजस्व विभाग की खुली छूट के कारण पर्यावरण को नुक्सान पहुँचाया जा रहा है। तहसील के केऱ्हाले ग्राम पंचायत के सामने ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के छह गांवों की ग्राम पंचायतों ने रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक माध्यमिक खनिजों का परिवहन करने वाले ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया हैं। यदि वे माध्यमिक खनिजों का परिवहन कर रहे थे, तो उन्हें पकड़ कर पुलिस को सौंपने का निर्णय लिया गया। ग्रामसभा में नागरिकों ने कहा कि अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस को प्रशासन का सहयोग करते हैं, लेकिन ग्रामीणों ने खेद जताया कि पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग सहयोग नहीं करता। अब तक राजस्व विभाग उत्खनन करेन वालों  पर नाम के लिए कारवाई करता है, एक तरह से पुलिस और राजस्व विभाग ने रेत और खनिज माफिया को खुली छूट दे रखी है। उमाई फाउंडेशन के दीपक पाटिल ने आरोप लगाया कि किसानों के कृषि पंपों के केबल तार और अन्य सामग्री चोरी हो रही है। अवैध बालू परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों की कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया गया।

    रावेर तहसील के केऱ्हाले गांव में रेत बालू माफिया के परेशानियों से तंग आकर ग्रामीणों ने एकजूट होकर 11 ट्रैकटर में से 2 ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। इन बालू माफियाओं के कारण भोकर नदी से  जोरो से खुदाई कर अवैध रेत की ढुलाई होने से ग्रामीण कई दिनों से परेशान हैं। रावेर तहसील के केऱ्हाले गांव से होते हुवी भोकर नदी में रेत ज्यादा जमा होती है जिसे अवैध रेत उत्खनन करते है और गांव की सड़कों से यातायात करते है। जिस से ग्रामीण परेशान हैं। उत्खनन से वैकल्पिक रूप से जल स्तर कम हो जाएगा और भविष्य में कृषि के लिए परिणाम खराब होंगे। पुलिस उपनिरीक्षक शीतल कुमार नाइक ने बताया कि ग्रामीणों ने उन ट्रैक्टरों को पुलिस की हिरासत में दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर और खनिज ट्रांसपोर्टरों दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

    पालक मंत्री को देंगे निवेदन

    इन सभी मुद्दों को लेकर गांवों के समर्थन के लिए पालक मंत्री को निवेदन देने का भी निर्णय लिया गया। उप सरपंच विनोद पाटिल, सदस्य दीपक पाटिल चंद्रकांत पाटिल, पूर्व सरपंच राहुल पाटिल, अमोल गणेश पाटिल शशिकांत पाटिल, संतोष महाजन, शशिकांत बेदू पाटिल, नितिन लाहसे, संजय पाटिल, विनोद महाजन, प्रकाश पाटिल, कैलास महाजन राजेंद्र इंगले, चेतन पाटिल, सुधाकर पाटिल, सुरेश पाटिल, भास्कर महाजन, सुधाकर महाजन, प्रकाश पाटिल, मधुकर महाजन, कैलास पाटिल के साथी नागरिक उपस्थित थे।

    केऱ्हाले ग्राम के ग्रामीणों ने अवैध रेत ढुलाई करते दो ट्रैक्टरों को पकड़ा और पोलीस स्टेशन में फोन किया फोन आने के बाद पुलिस अधिकारी तुरंत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों ट्रैक्टर को पोलीस स्टेशन में लाने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। केबल चोरी के मामले में पहले ही मामला दर्ज किया गया है। वास्तविक रेत, लघु खनिज बालू रेत उत्खनन यह राजस्व का विषय हैं। हालांकि, अगर ग्रामीण रेत चोरो को गांव में ही पकड़ ने के लिए कदम उठाते रहे तो पुलिस हमेशा ग्रामीणों का समर्थन करेगी। – (कैलास नागरें, पुलिस निरीक्षक, रावेर)।