Gulabrao Patil revelation regarding making Uddhav Thackeray
मंत्री गुलाबराव पाटिल (फाइल फोटो)

    Loading

    जलगांव : जलापूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल (Water Supply Minister Gulabrao Patil) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरा मंत्री पद चला भी जाए तो छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) का अपमान करने वालों को नहीं बख्शूंगा। छत्रपति शिवराय पर बीजेपी विधायक प्रसाद लाड (BJP MLA Prasad Lad) के विवादित बयान पर मंत्री गुलाबराव पाटिल ने रोष जताया है। 

    राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड के छत्रपति शिवाजी पर दिए गए विवादित बयानों को लेकर पूरे महाराष्ट्र में गुस्से की लहर के दौर में बीजेपी विधायक प्रसाद लाड ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। कोंकण महोत्सव कार्यक्रम को लेकर बीजेपी विधायक प्रसाद लाड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस समय उन्होंने जानकारी देते हुए शिवराय के जन्म स्थान के बारे में गलत बयान दिया। उन्होंने यह दावा किया था कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म कोंकण में हुआ था। विधायक लाड के बयान के बाद विपक्षी दल ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है, अब शिंदे गुट ने भी कड़ी चेतावनी दी है। 

    छत्रपति का अपमान करने वालों को नहीं बख्शेंगे: पाटिल 

    जलगांव के पालक मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। अगर कोई छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में गलत बोलता है, तो उसे उसकी पार्टी की परवाह किए बिना माफ नहीं किया जाएगा। पाटिल ने कहा कि छत्रपति का अपमान करने वालों को नहीं बख्शेंगे, चाहे इसके लिए हमें मंत्री पद छोड़ना पड़े तो भी कोई परवाह नहीं है। 

    मंत्री पद छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान से बड़ा नहीं: पाटिल 

    पालक मंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल अपितु समूचे विश्व के आदर्श हैं, इसलिए उनके बारे में की गई किसी भी बात से पूरे विश्व का अपमान होता है। उन्होंने कहा कि मंत्री पद छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान से बड़ा नहीं है। मंत्री पद जाए तो जाए लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान सहन कर मंत्री पद बने रहना मुझे मंजूर नहीं है।