महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, जानिए पूरा मामला

    Loading

    जलगांव : स्वतंत्रता की वर्षगांठ के मौके पर प्रशासनिक ध्वजारोहण समारोह के दौरान एक महिला (Woman) ने आत्मदाह (Self-Immolation) का प्रयास किया। महिला का नाम वंदना सुनील गुजर-पाटिल है। जो नेरी (जामनेर) निवासी बताई गई है। बताया जा रहा है कि उसके पती की जामनेर के कुछ लोगों द्वारा आर्थिक लूट की शिकायत करने पर भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई ना होने पर उसने ये कड़ा कदम उठाया। 

    जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में सरकारी झंडा फहराने के बाद जलापूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल के भाषण के बीच इस महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया।  महिला ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की सतर्कता से हादसा टल गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। अचानक हुई इस घटना से काफी हड़कंप मच गया। 

    वे बड़े लोग हैं और राजनीतिक रूप से सक्षम हैं

    आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला नेरी (जामनेर) के एक व्यापारी सुनील गुजर की पत्नी वंदना है। सुनील गूजर ने आरोप लगाया है कि जामनेर के कुछ व्यापारियों ने उन्हें ठगा है। वे इसकी लिखित शिकायत अक्सर करते हैं, लेकिन संबंधित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। कुछ दिन पहले उन्होंने जलगांव में प्रेस कांफ्रेंस कर और फिर अपने धोखाधड़ी मामले को लेकर भूख हड़ताल कर प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की थी। वंदना सुनील गुजर-पाटिल ने पहले ही आरोप लगाया था कि जिन लोगों पर उन्होंने आरोप लगाया है। वे बड़े लोग हैं और राजनीतिक रूप से सक्षम हैं, इसलिए प्रशन द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लेकिन प्रशासन ने कोई नोटिस नहीं लिया, इसलिए महिला ने स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण के बाद नेताओं के भाषण के दौरान आत्मदाह करने की कोशिश की। 

    मामले की नए सिरे से जांच के निर्देश

    आधिकारिक ध्वजारोहण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब पत्रकारों ने मंत्री गुलाबराव पाटिल से इस संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें व्यवसायी सुनील गूजर के मामले की पूरी जानकारी है और उनकी पूरी जांच हो चुकी है। अब हमने संबंधितों को मामले की नए सिरे से जांच करने के निर्देश दिए हैं।