जि.प. शाला की सुरक्षा दीवार का भूमिपूजन

  • निर्माण पर खर्च होंगे 25 लाख

Loading

अमलनेर. तहसील के मारवड व भोरटेक जि.प. शाला की सुरक्षा दीवार का भूमिपूजन जि.प. सदस्या जयश्री अनिल पाटिल ने किया। भास्करराव पिरन सालुंखे ने मीठाराम पिरण सालुंखे की स्मृति में तीन लाख रुपये खर्च कर गांव में  दशक्रिया विधि शेड का निर्माण कराया। उसका लोकार्पण  जि.प. सदस्या जयश्री पाटिल व सरपंच उमेश सालुंखे के हाथों हुआ। इस के साथ ही मारवड़ की  जि.प. शाला की सुरक्षा दीवार का भूमिपूजन भी किया गया है। २५ लाख रुपये खर्च कर के इस सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जायगा।

जिप सदस्या पाटिल का सत्कार

लोगों ने जि.प. सदस्या जयश्री पाटिल का सत्कार किया। इस मौके पर भास्कर पिरन पाटिल, लोकनियुक्त सरपंच उमेश रामकृष्ण सालुंखे, शिवसेना तालुका प्रमुख विजय पाटिल, उपसरपंच बी. डी. पाटिल, डॉ. विलास पाटिल, उमाकांत सालुंखे, सदस्य ज्ञानेश्वर सालुंखे, रविंद्र सालुंखे, प्रकाश सालुंखे, बाबा सुर्वे, ग्रामसेवक नितिन पाटिल, भाऊराव सोनवणे, भिकण सिद्धपुरे, प्रकाश पाटिल, गजानन चौधरी, एल. जी. चौधरी, महेश पाटिल, रुपेश सालुंखे, राजेंद्र सूर्यवंशी, बाबा सुर्वे, बंटी सालुंखे, प्रवीण पाटिल (उप सरपंच, गोवर्धन), नरेंद्र पाटिल (गोवर्धन), लिपिक सुभाष पाटिल, मुख्याध्यापक मोरे, व शिक्षक वृंद उपस्थित थे।

भोरटेक में भी बनेगी सुरक्षा दीवार

इसके साथ ही तहसील के भोरटेक की जिला परिषद शाला के संरक्षक दीवार का भूमिपूजन  किया गया। 11 लाख रुपये खर्च करके सुरक्षा दीवार  बनेगी। इस अवसर पर अमोल पाटिल, राजेंद्र पाटिल, किशोर परदेशी, छविलाल भील समेत मारवड के उप सरपंच बी. डी. पाटिल, डॉ. विलास पाटिल, ग्रामसेवक नितिन पाटिल, उमाकांत सालुंखे समेत ग्रामीण उपस्थित थे।