Policeman hit couple with vehicle, case registered

    Loading

    कोल्हापुर. वरिष्ठ किसान एवं कामगार नेता और पूर्व विधायक डॉ. एन.डी. पाटिल (Former MLA Dr. N.D. Patil) के मौत की खबर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कोल्हापुर (Kolhapur) के शाहपुरी पुलिस थाने (Shahpuri Police Station) में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला इरिगेशन फेडरेशन के जिलाध्यक्ष विक्रांत पाटिल ने दर्ज कराया है।

    कोल्हापुर के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक डॉ. एन. डी. पाटिल का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। उम्र के 92 वे वर्ष में उन्होंने कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी को हराया है, लेकिन कुछ लोगों ने उनकी मौत की झूठी खबर फैलाकर सोशल मीडिया पर गलतफहमी पैदा कर रहे हैं। ऐसे मेसेज फैलाने वाले अज्ञातों के खिलाफ अब विक्रांत पाटिल ने शाहूपुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।  शाहपुरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।