Fire in train compartment in Maharashtra's Kolhapur, no casualties
Representative Image

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर (Kolhapur) जिले में यार्ड (Railway Yard) में खड़े रेलगाड़ी के एक खाली डिब्बे के अंदर आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना कोल्हापुर में छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस यार्ड में रविवार रात करीब 10 बजे हुई। यह स्थान मुंबई से 350 किलोमीटर की दूरी पर है।

    कोल्हापुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक गायकवाड़ ने कहा कि यह एक यात्री ट्रेन का खाली डिब्बा था जिसे मरम्मत कार्य के लिए यार्ड लाया गया था और आग सीट कवर तथा प्लाईवुड के कारण तेजी से फैल गई।

    उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद दमकल के तीन वाहन, स्टेशन अधिकारी और अन्य कर्मचारी घटनास्थल पर भेजे गए और दो घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।