कोल्हापुर में गणेश मंडलों को नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, अब पुलिस करेगी कार्रवाई

Loading

कोल्हापुर: महाराष्ट्र में गणेश उत्सव बहुत हर्षोल्हास के साथ मनाया जाता है। ऐसे में हर शहर की पुलिस एक्शन मोड़ में है ताकि कोई भी मंडल नियमों का उल्लंघन न करें और किसी भी तरह की अनहोनी न हों, लेकिन हाल ही में गणेश मंडल द्वारा नियमों को तोड़ें जाने की खबर कोल्हापुर के राजारामपुरी से सामने आई है। जी हां दरअसल यहां गणेशोत्सव में पुलिस के सामने बड़ा साउंड सिस्टम बजाया गया। ऐसे में अब कोल्हापुर पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और संबंधित मंडलों के अध्यक्षों को कार्रवाई का नोटिस भेजा जाएगा। आइए जानते है खबर विस्तार से… 

मंडल द्वारा नियमों का उल्लंघन 

दरअसल इस संबंध में कोल्हापुर जिले के पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने यहां बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर बड़े साउंड सिस्टम लगाने वालों पर कार्रवाई की गई है। जानकारी हो कि शांति समिति की बैठक में निर्देश देने और बड़ा साउंड सिस्टम नहीं लगाने का आश्वासन देने के बावजूद  गणेश मंडलों ने अपनी मनमानी की है। 

8 दिन के अंदर मंडल देगा जवाब

इस संबंध जानकारी देते हुए अधीक्षक पंडित ने बताया कि राजारामपुरी में जुलूस में 43 में से 36 मंडल शामिल हुए। आगे उनोन्हे कहा कि अधिकांश मंडलों ने साउंड सीमा का उल्लंघन किया है। इतना ही नहीं बल्कि हद मंडल के सामने सिस्टम का डेसीबल मापा जाता है। उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। उन्हें साठ दिन के अंदर जवाब देना होगा। उसके बाद अगली कार्रवाई शुरू होगी। इतना ही नहीं बल्कि जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले 60 डेसिबल से अधिक ध्वनि वाले मंडलों को भी नोटिस भेजा जाएगा।