sambhaji-raju

Loading

कोल्हापुर: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections-2024) की बयार चलने लगी है, ऐसे में कोल्हापुर जिले (Kolhapur District) के दो प्रमुख नेताओं ने अपने दलों और संगठनों के माध्यम से लोकसभा चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक दिया है। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन (Swabhimani Shetkari Sanghatana) के संस्थापक अध्यक्ष राजू शेट्टी (Raju Shetty) ने राज्य की छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जबकि स्वराज्य संगठन (Swarajya Sangathan) के संस्थापक संभाजी राजे (Sambhaji Raje) ने राज्य में सभी चुनाव लड़ने की घोषणा की है। 

स्वाभिमानी शेतकरी संगठन का दो दिवसीय सम्मेलन शाहुवाडी तहसील में आयोजित किया गया। राजू शेट्टी ने शाहुवाडी में यह सम्मेलन इसलिए रखा, क्योंकि उन्हें लगभग सभी लोकसभा चुनावों में यहां से बेहतर प्रतिसाद मिला हैं। सम्मेलन के जरिए उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। 

इन जगहों पर लड़ेगी शेट्टी की पार्टी

कोल्हापुर जिले के कोल्हापुर और हातकणंगले और पड़ोस के सांगली, माढा, परभणी और बुलढाणा (छह जगहों) से शेट्टी की पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले स्वाभिमानी शेतकरी संगठन ने महाविकास आघाड़ी के साथ हातकणंगले और सांगली लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा था। वहीं, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन ने राष्ट्रीय समाज पक्ष, शेतकरी कामगार पक्ष, समाजवादी पक्ष और बहुजन विकास आघाडी के साथ-साथ भारत राष्ट्र समिति के साथ गठबंधन करना शुरू कर दिया है। संबंधित दलों के नेताओं से भी चर्चा शुरू हो गई है।

संभाजी राजे की एकला चलो की भूमिका 

कोल्हापुर के छत्रपति परिवार के उत्तराधिकारी संभाजी राजे भी एकला चलो रे की भूमिका में है।  उन्होंने पिछले साल मई में स्वराज्य संगठन की स्थापना की थी। अब संभाजी राजे स्वराज्य संगठन को राजनीतिक क्षेत्र में लाने की तैयारी कर हैं। हाल ही में नवी मुंबई में संगठन की एक जनसभा आयोजित की गई थी। इस जनसभा में उन्होंने आगामी सभी चुनाव में भाग लेने का ऐलान किया था, लेकिन वे खुद चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। छह साल पहले संभाजी राजे को बीजेपी ने राज्यसभा सदस्य बनाया था, लेकिन दूसरी बार उन्हें मौका नहीं मिला।