कोल्हापुर में रुके एसटी बस के पहिए, कर्मचारियों ने किया आमरण अनशन

    Loading

    कोल्हापुर: कोल्हापुर (Kolhapur) विभाग के एसटी (ST) के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार से  बेमियादी आमरण अनशन की शुरुआत की है। गुरुवार को सुबह से अचानक एसटी बसों (ST ‍Bus) के पहिए रुक गए और अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रमकता दिखी। एसटी बसों के पहिए अचानक रुक जाने से यात्रियों को भारी तकलीफ उठानी पड़ रही है। सुबह से केवल 15 प्रतिशत सड़कों पर एसटी बसों की यात्रा शुरू हुई, लेकिन उसके बाद अचानक पूरी तरह से सभी मार्गों पर चलनेवाली बसों को रोक लिया गया।

    कर्मचारियों ने आठ बजे से काम बंद आंदोलन (Work Off  Protest) शुरू किया। जिसके कारण एसटी बसों का यातायात ठप्प हो गया। हमारी मांगे सरकार तत्काल पूरी करें, इस मांग को लेकर एसटी कर्मचारी आक्रमक होते दिखाई दे रहे हैं। कोल्हापुर एसटी बस अड्डे पर काफी सन्नाटा छाया हुआ है।

    यात्रियों को हो रही परेशानी

    संभाजी नगर डिपो और मध्यवर्ती बस अड्डे से कल्याण, मुंबई, पुणे, ठाणे जानेवाली एसटी बसों ले रूट शुरू थी, लेकिन  सुबह आठ बजे से एसटी की सभी सेवाएं पूरी तरह से ठप्प हो चुकी हैं। जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना  करना पड़ रहा है। 

    मांगें इस तरह हैं

    • एसटी का राज्य सरकार में विलयन किया जाए। 
    • राज्य सरकारी कर्मचारियों की तरह 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिवाली से पहले मिले। 
    • मकान किराया 8,16,24 की दरों में ही मिले।
    • सभी त्योहारों के एडवांस 12500 रूपए ही मिलनी चाहिए।
    • वार्षिक सैलरी बढ़ोतरी 2 प्रतिशत से बढ़कर 3 प्रतिशत मिले।
    • कोर्ट आदेश के मुताबिक, दिए गए तारीख को  नियमित वेतन दिया जाए।
    • दिवाली बोनस 15000 /- रुपए मिले।