Jayant Patil
ANI Photo

    Loading

    मुंबई. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा (Lakhimpur Khiri Violence) को लेकर सियासी घमासान जारी है। अब इस मामले के विरोध में महाराष्ट्र (Maharashtra) में 11 अक्टूबर को राज्यव्यापी बंद (Maharashtra Bandh) का ऐलान किया गया है। बंद का ऐलान महाविकास आघाडी सरकार (Mahavikas Aghadi Government) ने किया है। कैबिनेट बैठक के बाद जयंत पाटिल ने इस बात की जानकारी दी है।

    महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने बुधवार को कहा कि, “महाविकास अघाड़ी (एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना गठबंधन) ने लखीमपुर खीरी हिंसा की घटना के खिलाफ 11 अक्टूबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया।”

    वहीं आज हुई कैबिनेट बैठक में लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर शोक व्यक्त किया गया। साथ ही किसानों के खिलाफ हुई अमानवीय हिंसा के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी मंत्री दो मिनट तक खड़े रहे।

    गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को भी लखीमपुर जाने की इजाजत दी गई है। राहुल के साथ पंजाब और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी हैं। कांग्रेस के तीनों नेता लखीमपुर खीरी के प्रभावित किसानों के परिवारों से मिलेंगे।

    क्या है मामला?

    दरअसल, रविवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के गांव में राज्य सरकार ने कई उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम रखा हुआ था। जहां राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचने वाले थे। इसी को लेकर किसान सुबह से ही उनका विरोध कर रहे थे। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए केशव प्रसाद दूसरे रास्ते से कार्यक्रम पहुंचे। वहीं पुराने तय रास्ते पर तिकोनिया गांव पर भाजपा सांसद के कार्यकर्ता तीन गाड़ियों से जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ियों ने पैदल चल रहे किसानों को टक्कर मार दी। जिसमें चार किसनों की मौत हो गई, और कई घायल हो गए। इस घटना के बाद वहां मौजूद भीड़ ने गाड़ियों के ऊपर हमला कर दिया। इस झड़प में एक पत्रकार समेत तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को भीड़ ने पीटकर मार डाला।

    किसान संगठन ने जहां केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर गाड़ी से कुचलकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं मंत्री और (Lakhimpur Khiri) के सांसद मिश्रा ने इसे नकारते हुए आंदोलन करियों पर पहले हमला कर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने का दावा किया है।