MHADA
File

    Loading

    पुणे: म्हाडा (MHADA) की ओर से पुणे, पिंपरी-चिंचवड, सोलापुर और कोल्हापुर जिले के कुल 5,211 घरों (Houses) के लिए गुरुवार 18 अगस्त को लॉटरी (Lottery) निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे पुणे जिला परिषद (Pune Zila Parishad) में होने वाले इस लॉटरी उपक्रम को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ( Chief Minister Eknath Shinde),  उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहेंगे और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल के हाथों लॉटरी की शुरुआत की जाएगी, ऐसी जानकारी पुणे गृहनिर्माण और क्षेत्र विकास मंडल के मुख्य अधिकारी नितिन माने-पाटिल ने दी। 

    पाटिल ने बताया कि पुणे मंडल के तहत म्हाडा के 5, 211 घरों के लिए 90 हजार 81 आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें से 71 हजार 742 आवेदनकर्ताओं ने डिपॉजीट की रकम जमा कराई है। इस बार की लॉटरी में पुणे मंडल में म्हाडा के विभिन्न योजनाओं में 279, प्रथम आने वालों को पहली प्राथमिकता तर्ज पर 2 हजार 845 घर और 20 प्रतिशत सर्वसमावेशक गृहनिर्माण योजना के तहत 2 हजार 88 घरों की लॉटरी निकाली जा रही है।

    मिला था अच्छा प्रतिसाद

    म्हाडा के इससे पहले निकाली गई घरों की लॉटरी के लिए आवेदनकर्ताओं का काफी अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हुआ था, ऐसी जानकारी पाटिल ने दी।