PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के हजारों किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए हजारों किसान नासिक (Nasik) से मुंबई की ओर कूच कर रहे हैं। हाथों में झंडा लिए हजारों की संख्या में किसान मुंबई (Mumbai) के लिए रवाना हो गए हैं। धीरे धीरे भीड़ बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि जैसे जैसे रैली आगे बढ़ रही है वैसे वैसे लोग जुड़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी और इतनी बड़ी संख्या में किसानों का मुंबई आना पुलिस प्रशासन के साथ साथ राज्य सरकार की भी चिंता बढ़ गई है।  

नासिक से किसानों का संगठन विभिन्न मांगो को लेकर महाराष्ट्र के मंत्रालय का घेराव करने मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे (Mumbai-Agra National Highway) पर आज निकल पड़े हैं। इतना ही उनके हाथों में लाल झंडे हैं और वे सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जा रहे हैं।

किसानों की मांग है कि ज्यादा बारिश होने से खराब हुई प्याज, गोभी और कपास की राहत राशि मिलना ही चाहिए। इसके साथ ही वे फसलों का उचित दाम चाहते हैं। किसान चाहते हैं कि उनके खेतों की मिट्टी की जांच हो, वहीं शिंदे सरकार खेती के लिए जरुरी खाद बीज व सिंचाई के लिए समुचित बिजली भी मुहैया करवाए।महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने प्याज के दाम में तेज गिरावट से प्रभावित राज्य के किसानों को अब 300 रुपये/क्विंटल की अनुग्रह राशि देने की सोमवार को घोषणा की है।