corona crisis

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोरोना के ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,849 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से तीन लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,47,455 और मृतक संख्या 1,48,104 हो गई है।

    1,853 लोग कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,853 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,86,348 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98% और डेथ रेट 1.84% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 13,003 एक्टिव मरीज है।

    BA.4 और BA.5 के 62 मामले, BA.2.75 के 79 केस दर्ज

    पुणे स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज की रविवार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में BA.5 के 52 और BA.4 के 10 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा BA.2.75 के 79 केस दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सामने आए BA.2.75 के नए मामलों में से 8 सोलापुर से हैं, जबकि बाकी अकेले पुणे से हैं। इन मामलों की विस्तृत महामारी विज्ञान जांच चल रही है।

    वहीं, BA.4 और BA.5 मरीजों में से 163 पुणे, 51 मुंबई, 16 ठाणे, 7 रायगढ़, 5 सांगली, 8 नागपुर, 4 पालघर और 2 कोल्हापुर के हैं। इसी के साथ राज्य में BA.4 और BA.5 मरीजों की कुल संख्या 258 हो गई हैं। इसके अलावा, BA.2.75 वैरिएंट के मामलों में से पुणे में 127, नागपुर में 33, यवतमाल में 12, सोलापुर में 8, मुंबई में 5, अकोला में 4, ठाणे में 3, वाशिम में 2 और अमरावती, बुलढाणा, जालना, लातूर और सांगली एक-एक शामिल हैं। BA.2.75 मरीजों की कुल संख्या 199 पर पहुंच गई है।

    मुंबई में 322 नए केस, 2 की मौत

    मुंबई में कोरोना के 322 नए मामले और 2 की मौत हुई। जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 1,124,813 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या  19,651 पर पहुंच गई है। शहर में आज 236 लोग इस वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,103,261 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,901 एक्टिव मरीज है।