69 cases JN.1 variant of Covid reported in country till December 25
Representative Image

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 833 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 15 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,29,577 और मृतकों की संख्या 1,40,722 हो गई है। इस बात की जानकारी शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,271 लोग कोरोना से उबरे हैं। राज्य में अब तक 64,74,952 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 10,249 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

    राज्य में आज रिकवरी रेट 97.67 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 97,693 होम क्वारंटाइन और 1,002 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 906 मामले सामने आए थे और 15 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 918 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    मुंबई में आए 195 नए मामले

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 195 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1 मरीज की मौत हो गई। इसके अलावा 351 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,60,933 हो गई हैं, जबकि 16,303 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,39,426 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 2,649 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 37,661 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 121,08,846 नमूनों की जांच की जा चुकी है।