corona
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra)में बीते बुधवार को कोरोना वायरस (Corona Pandemic) से संक्रमण के 4,024 नए मामले दर्ज हुए हैं। देखा जाए तो बीते मंगलवार की तुलना में यह अब 36% अधिक है। वहीं दो संक्रमितों की इस अवधि में मौत भी हुई है।

    इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 3028 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,52,304 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 19,261 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.89% और डेथ रेट 1.86% दर्ज किया गया।

    वहीँ अगर मुंबई की बात की जाए तो  में बीते 5 महीने बाद यहां  कोरोना के रेकॉर्ड मामले दर्ज हुए हैं। जी हाँ, मुंबई में बीते बुधवार को कोरोना संक्रमण के 2,293 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। इस प्रकार देखा जाए तो मुंबई में बीते 23 जनवरी के बाद से अब एक दिन में आए यह सर्वाधिक मामले हैं। शहर में अब तक 10,85,882 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। शहर में अब तक 10,85,882 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 19,576 लोग महामारी से अपनी जान गवां चुके हैं।

    महाराष्‍ट्र स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की बात मानी जाए तो मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पुणे से बी.ए.5 वैरिएंट से संक्रमण के 4 नए मामले आए हैं और संक्रमितों की उम्र 19 से 36 साल के बीच है। वहीं BMC द्वारा आधिकारिक बयान के अनुसार, इन चारों मरीजों ने बीते 26 मई से 9 जून के बीच कोरोना कराई थी और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। इसके साथ ही अब महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच के बीच स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है।