india corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 661 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,16,762 और मृतकों की संख्या 1,40,372 हो गई है। इस बात की जानकारी शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 896 लोग कोरोना से उबरे हैं। राज्य में अब तक 64,58,045 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।फिलहाल में राज्य में 14,714 एक्टिव केस हैं और इन सभी का इलाज चल रहा हैं।

    राज्य में आज रिकवरी रेट 97.6 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 1,48,880 होम क्वारंटाइन और 968 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्य में 802 मामले सामने आए थे, जो 2 मई 2020 के बाद सबसे कम थे। वहीं 17 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 886 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।