maharashtra corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 892 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 16 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,17,654 और मृतकों की संख्या 1,40,388 हो गई है। इस बात की जानकारी रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,063 लोग कोरोना से उबरे हैं। राज्य में अब तक 64,59,108 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 14,526 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

    राज्य में आज रिकवरी रेट 97.6 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 1,48,743 होम क्वारंटाइन और 968 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि शनिवार को राज्य में 661 मामले सामने आए थे और 10 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 1,095 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    मुंबई में आए 252 नए मामले

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 252 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 352 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,57,700 हो गई हैं, जबकि 16,276 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,35,954 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 2,927 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 24,935 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 116,59,172 नमूनों की जांच की जा चुकी है।