accident
File Photo

    Loading

    बीड (महाराष्ट्र): बीड जिले (Beed District) की आष्टी तहसील (Maharashtra Accident) के एक गांव के पास एक कार के 60 फुट गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

    पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे म्हासोबा वाड़ी फाटा के पास हुई। आष्टी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश पंजुमल टेकवानी (58), उसके दो भाइयों शंकर (46) एवं सुनील (48) और भतीजे लखन महेश टेकवानी (20) के रूप में हुई है। दुर्घटना में उनका एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गया। 

    उन्होंने कहा, ”ये सभी लोग बीड के रहने वाले थे और बीड शहर से अहमदनगर जिले की ओर जा रहे थे, तभी कार 60 फुट गहरी खाई में गिर गई।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल को अहमदनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (एजेंसी)