nupur
File Pic

    Loading

    मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (BJP) कीनिलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा का कथित तौर पर समर्थन करने पर एक व्यक्ति पर हमला किया गए है। यह घटना महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहमदनगर (Ahmednagar) जिले की है। जहां नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर 23 वर्षीय व्यक्ति पर 15-20 लोगों की भीड़ ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। 

    मिली हुई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम अहमदनगर जिले के कर्जत कस्बे में प्रतीक पवार नाम के एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला किया। इस हमले में पीड़ित प्रतीक पवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रतीक को फ़िलहाल एक अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट कर लिया है।

    इस हमले में घायल हुए पीड़ित के चचेरे भाई प्रज्योत पवार ने बताया कि, प्रतीक एक सामाजिक कार्यकर्ता है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट आदि लिखता है। उसने सोशल मीडिया पर उमेश कोल्हे और कन्हैया लाल के बारे में भी पोस्ट किया था। इसी बीच शुक्रवार को जब प्रतीक अकेला था, तब अचानक 15-20 लोगों ने उसपर हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने उसपर तलवार और चाकू जैसे धारदार हथियारों से हमला किया। वहीं, प्रतीक को उसे कन्हैया लाल और उमेश कोल्हे के बारे में पोस्ट करने और नूपुर शर्मा का समर्थन करने के लिए धमकी भरे फोन भी आए थे।

    प्रज्योत ने इस मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने की मांग की। प्रज्योत ने कहा, “प्रतीक गंभीर रूप से घायल हैं। हम सभी चिंतित हैं। हम चाहते हैं कि यह जांच एनआईए के पास जाए।” 

    अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने कहा, ”घटना के सिलसिले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हमें पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिली है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि प्रतीक पवार पर हमला करते हुए कुछ आरोपियों ने कहा कि उसने नूपुर शर्मा का समर्थन किया था।