महाराष्ट्र: शिंदे कैबिनेट विभागों का बंटवारा; CM के पास शहरी विकास विभाग, फडणवीस संभालेंगे गृह और वित्त विभाग

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिंदे कैबिनेट (Shinde Cabinet) में विभागों का हुआ बंटवारा हुआ है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Ekanath Shinde) ने शहरी विकास विभाग अपने पास रखा है। वहीं, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) को गृह और वित्त विभाग दिया गया है।

    उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने 9 अगस्त को 50-50 फॉर्मूले के तहत बीजेपी के 9 और खेमे के 9 यानी कुल 18 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई थी।  जिनका आज बंटवारा किया गया है। 

    मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास , सामान्य प्रशासन, शहरी विकास, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, सूचना एवं जनसंपर्क, लोक निर्माण (सार्वजनिक परियोजनाएं), परिवहन, विपणन, सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता, राहत एवं पुनर्वास, आपदा प्रबंधन, मृदा एवं जल संरक्षण, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, अल्पसंख्यक कल्याण समेत किसी को आवंटित न किए गए सभी विभाग उनके पास है। वही, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, वित्त और योजना विभाग भी संभालेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ही राधाकृष्ण विखे पाटिल नए राजस्व मंत्री होंगे। 

    देखें अन्य मंत्रियों के खाते…

    1. राधाकृष्णा विखे पाटिल- राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास,
    2. सुधीर मुनगंटीवार- वन, सांस्कृतिक गतिविधियां और मत्स्य पालन
    3. चंद्रकांत पाटिल- उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य
    4. डॉ विजयकुमार गावित- आदिवासी विकास 
    5. गिरीश महाजन- ग्राम विकास व पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खेलकूद और युवा कल्याण.
    6. गुलाबराव पाटिल- जल आपूर्ति और स्वच्छता
    7. दादा भूसे- बंदरगाह और खदान
    8. संजय राठौर- खाद्य एवं औषधि प्रशास
    9. सुरेश खाड़े- लेबर मंत्रालय
    10. संदीपन भुमरे- रोजगार गारंटी योजना और बागवानी
    11. उदय सामंत- उद्योग
    12. तानाजी सावंत- सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
    13. रवींद्र चव्हाण- लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण
    14. अब्दुल सत्तार- कृषि 
    15. दीपक केसरकर- स्कूली शिक्षा और मराठी भाषा 
    16. अतुल सावे- सहकारिता, अन्य पिछड़ा वर्ग और बहुजन कल्याण
    17. शंभूराज देसाई- राज्य उत्पाद शुल्क

    12 ऐसे मंत्री पर आपराधिक मामले दर्ज

    सीएम एकनाथ शिंदे की नए कैबिनेट में सभी मंत्री करोड़पति हैं। इसमें सबसे अमीर मालाबार हिल्स से बीजेपी विधायक मंगल प्रभात लोढा हैं। वही, पैठण सीट से विधायक संदीपन भुमरे के पास सबसे कम यानी 2 करोड़ की प्रॉपर्टी है। शिंदे के कैबिनेट में 12 ऐसे मंत्री हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से कुछ पर गंभीर धाराएं भी लगी हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिंदे पर 18 और उप मुख्यमंत्री पर 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।