महाराष्ट्र: अमृता फडणवीस मामला! संजय राउत ने दी पहली प्रतिक्रिया, देवेंद्र फडणवीस पर लगाएं ‘ये’ गंभीर आरोप

Loading

महाराष्ट्र: कल से महाराष्ट्र में अमृता फडणवीस मामले से सनसनी छाई हुई है। बता दें कि इस मामले को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने भी अपना बयान दिया है। ऐसे में अब इस मामले पर संजय राउत ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। जी हां ठाकरे गुट के नेता सांसद संजय राउत ने हमेशा की तरह फिर एक बार सरकार पर निशाना साधा है। आइए जानते है ठाकरे गुट के नेता सांसद संजय राउत ने क्या कहा है… 

सरकार पर फिर बरसे संजय राउत 

आपको बता दें कि इस घटना पर बोलते हुए उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह कहकर भी एकनाथ शिंदे की आलोचना की है कि वह राज्य में मुख्यमंत्री नहीं बल्कि मुश्किलमंत्री हैं। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने अमृता फडणवीस मामले पर भी प्रतिक्रिया दी है।

राउत ने क्या कहा?

आपको बता दें कि इस मौके पर बोलते हुए संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस की जमकर आलोचना की है। फडणवीस को राज्य में अस्थिरता को समझना चाहिए। फडणवीस धीमे काम कर रहे है। फडणवीस के हाथ एक पत्थर के नीचे फंस गए हैं। राज्य में अफरातफरी का माहौल है। ईडी, सीबीआई के जरिए विरोधियों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। राहुल कुल को बचा रहे हैं फडणवीस? ऐसा सवाल उठाते हुए राउत ने फडणवीस की कड़ी आलोचना की है।

अमृता फडणवीस पर प्रतिक्रिया

दरअसल पेशे से डिजाइनर अनिक्षा जयसिंघानी ने अमृता फडणवीस को 1 करोड़ की रिश्वत देने की कोशिश की। बदले में उसने अपने पिता को रिहा करने की मांग की। इसके बाद अमृता फडणवीस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और संबंधित लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया। इस पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। इस पर उन्होंने कहा है कि ‘अमृता फडणवीस धोखाधड़ी का मामला एक पारिवारिक मामला है और हमें बीजेपी की तरह किसी के परिवार में घुसने की आदत नहीं है’। 

मुख्यमंत्री शिंदे पर कसा तंज 

जहां बात संजय राउत की हो वहां ऐसा नहीं हो सकता कि वे शिंदे सरकार के खिलाफ न बोले। जी हां मौके का फायदा उठाकर वे इस बीच एकनाथ शिंदे पर भी भड़के। जी हां इस बार संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी चुनौती दी है। राउत ने कहा है कि राज्य में मुख्यमंत्री नहीं बल्कि मुश्किलमंत्री है। इस तरह इस बार भी राउत ने शिंदे पर तंज कसा है।