patil
Pic; Twitter

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharshtra) से मिली एक खबर के मुताबिक, शिंदे सरकार के कद्दावर मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल (Chandrakaant Patil) ने अब अपने चेहरे पर एक ‘फेस शील्ड’ (Face Shield) लगा लिया है। दरअसल इससे पहले, शनिवार को पिंपरी चिंचवाड़ में एक समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे मंत्री के चेहरे पर अचानक ही किसी ने स्याही फेंक (Ink Split) दिया था। 

    दो लोगों पर मामला दर्ज

    इस ‘स्याही फेंक’मामले में अब तक दो लोगों के खिलाफ मामला बना है। दरसल मंत्री पाटिल ने कथित रूप से एक कार्यक्रम में कहा था कि, समाज सुधारक बाबासाहेब अंबेडकर और ज्योतिबा फुले ने शैक्षिक संस्थानों को चलाने के लिए किसी भी सरकारी ग्रांट्स पर निर्भर रहने के बजाय फंड के लिए लोगों से “भीख” मांगी थी।

    दी फिर स्याही फेंकने कि धमकी 

    इधर पुलिस ने मंत्री पाटिल के के चेहरे पर स्याही फेंकने के आरोप में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के विकास लोले और एक दशरथ पाटिल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। मामले पर एक अधिकारी ने बताया कि पाटिल के पवननाथडी जात्रा के दौरे के दौरान उन पर स्याही फेंकने की धमकी देने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

    इस बीच, सोशल मीडिया पर पाटिल के बारे में उकसाने के लिए और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कोथरुड पुलिस ने भी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले पर पुलिस ने बताया कि एक इंस्टाग्राम रील के आधार पर व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलंगाना BRS के एक सोशल मीडिया कन्वेनर ने ट्वीट कर तस्वीरें साझ की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “BJP के मंत्री चंद्रकांत पाटिल, जिन्होंने पिछले सप्ताह लोगों के गुस्से और स्याही के निशान का सामना किया था, अब वह एक फेस शील्ड के साथ अपनी रक्षा कर रहे हैं।” फिलहाल BJP नेता और मंत्री चंद्रकांत पाटिल के तरफ से इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा गया है।