MAHARASHTRA BOARD
Representative Photo

Maharashtra Board 12th Result 2022, mahresult.nic.in, Maharashtra HSC Result 2022, महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट, MHSSC Result 2022

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार, आज यानी 8 जून 2022 को महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Maharashtra Board 12th Result 2022, mahresult.nic.in, MHHSC Result 2022) महाराष्ट्र बोर्ड इंटरमीडिएट के रिजल्ट जारी करने वाला है। पता हो कि, महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षा बीते मार्च 2022 में हुई थी। लेकिन फिर उसके बाद शिक्षकों के हड़ताल पर जाने की वजह से रिजल्ट जारी करने में इस बार काफी देरी हुई है।

    गौरतलब है कि, हर बार की तरह इस बार भी 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड पर आयोजित की गई थी। इसलिए महाराष्ट्र बोर्ड इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। बोर्ड ने प्रत्येक स्कूल को टॉपर्स की लिस्ट जारी करने तथा उन्हें सम्मानित व पुरस्कृत करने का भी निर्देश दिया है। 

    पता हो कि महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2022 इंटरमीडिएट में शामिल हुए 15 लाख स्टूडेंट्स को काफी बेसब्री से अपने रिजल्ट घोषित होने का इंतजार था। इसीलिए छात्रों की जानकारी के लिए बता दें, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट, आज यानी 8 जून को दोपहर 1 बजे, mahresult.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। वहीं वेबसाइट का सर्वर डाउन होने पर भी आप रिजल्ट SMS के जरिए इसे चेक कर सकते हैं।

    अपने मोबाइल पर ऐसे देखें रिजल्ट

    अब महाराष्ट्र बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022 को अपने मोबाइल फोन पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए बस आपको 57766 पर SMS भेजना होगा। महाराष्ट्र HSC रिजल्ट (Maharashtra HSC Result 2022) जारी होने के बाद फोन के मैसेज बॉक्स में MHHSC के साथ अपना रोल नंबर टाइप करके आप 57766 पर इसे भेज दीजिये। आपका बोर्ड रिजल्ट आपके नंबर पर भी आ जाएगा।

    छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट आराम से चेक कर सकते हैं

    • आप सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
    • फिर इसके होमपेज पर जाकर Maharashtra Board HSC Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
    • अब यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर इसके सबमिट पर क्लिक करें।
    • कुछ ही पलों में आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
    • अब नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर सेव भी कर सकते हैं।

    क्यों हुई रिजल्ट में देरी की वजह

    पता हो कि, वैसे महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा मार्च 2022 में ही हुई थी। लेकिन उस दौरान महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षक हड़ताल पर थे। जिसके चलते,मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी हुई थी। हालाँकि, विरोध शांत होने के बाद जब शिक्षक हड़ताल से वापस आए और कॉपियों का मूल्यांकन कार्य भी शुरू किया था। जिसके चलते इस बार बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की डेट को मई से आगे बढ़ाकर जून कर दिया गया था। हालाँकि इसके कुछ दिनों में ही महाराष्ट्र बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट भी घोषित होगा।