FADNAVIS
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली/महाराष्ट्र. जहां महाराष्ट्र (Maharashtra) में हुए सियासी दंगल और सत्ता परिवर्तन के बाद अब शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली है। वहीं  CM बनने के बाद अब कैबिनेट विस्तार पर भी गहमा गहमी चल रही है। वहीं पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार का जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने वाला है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार 2 चरणों में किया जाएगा। इसमें पहला विस्तार राष्ट्रपति चुनाव से पहले तो दूसरा इस चुनाव के बाद होगा।

    BJP के खाते में जाएंगे ये बड़े विभाग 

    ऐसा भी बताया बताया जा रहा है कि, कैबिनेट विस्तार की पूर्ण रूपलेखा तैयार कर ली गई है। इसके मुताबिक, अब महाराष्ट्र कैबिनेट में BJP कोटे से 28 मंत्री बनाए जाएंगे जिनमें से 8 राज्य मंत्री होंगे। वहीं BJP को गृह, वित्त, PWD, हाउसिंग, ऊर्जा, ग्राम विकास, खेल और राजस्व जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी जाने की बात हो रही है।

    गौरतलब है कि इसके पहले बीते 30 जून को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की और फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं CM शिंदे ने बीते सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत जीतने के बाद कहा था कि उनके और फडणवीस के विभागों के आवंटन पर चर्चा करने से पहले, उन्हें कुछ समय और चाहिए। हालाँकि कयासों का दौर जारी है, जिस पर जल्द ही कार्य होगा।