college students
Representative Photo

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई . महाराष्ट्र के कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। जी हाँ, अब सब कुछ ठीक रहा तो सभी छात्रों के लिए आगामी 1 फरवरी 2022 से कॉलेज (Maharashtra College Reopen) खुल जाएंगे। पता हो कि, लगभग 1 महीने तक कॉलेज बंद रहने के बाद अब महाराष्ट्र (Maharashtra) की उद्धव सरकार (Uddhav Goverment) ने बीते 25 जनवरी 2022 को राज्य में आगामी 1 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है। इस बाबत महाराष्ट्र उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने जरुरी घोषणा की। 

    इस बाबत उच्च शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ” अब उल्लेखित तिथि से महाराष्ट्र में कॉलेज शुरू करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अनुमति मिलने के बाद ही यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। “

    बता दें कि फिलहाल केवल उन्हीं छात्रों को ऑफलाइन कक्षाओं में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली होंगी। इसके अलावा भी स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में अन्य त्वरित निर्णय लेने का अधिकार दिए गए हैं। अगर कहीं पर परिस्थितियां अनुकूल नहीं है तो स्थानीय प्रशासन वहां पर इन कॉलेज क्लासेस बंद रखने का अपना जरुरी निर्णय ले सकता है। 

    गौरतलब है कि राज्य में कॉलेजों से जुड़ी सभी परीक्षाएं आगामी 15 फरवरी तक ऑनलाइन पद्धति से ही ली जाएंगी। वहीं 15 फरवरी के बाद परीक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से ली जाएंगी। इसके अलावा मोबाइल नेटवर्क की अनुपलब्धता या संबंधित विद्यार्थियों का परिवार कोरोना संक्रमित होने की स्थिति में या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी ऑनलाइन-ऑफलाइन के जरुरी विकल्प शासन द्वारा मौजूद रहेंगे।