Coronavirus
File Photo

    Loading

    मुंबई. कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) को लेकर भारत (India) समेत कई देशों में हड़कंप मचा हुआ है। यह खतरनाक वायरस देश के कई राज्यों में अपने पैर पसारता जा रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में दो और नए मामले सामने आए हैं। जिसमें से एक लातूर (Latur) और एक मरीज पुणे (Pune) में मिला है। इसमें एक पुरुष और एक महिला शामिल है। इन दोनों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई है।

    दुबई से लौटे दोनों नए मरीज

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक लातूर और पुणे में मिले दोनों मरीज दुबई से लौटे हैं। जिसमें एक 33 वर्षीय पुरुष और एक 39 वर्षीय महिला शामिल है। दोनों एसिम्टोमैटिक है। इन दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है। हालाँकि, अच्छी बात यह रही कि इनके संपर्क में आए तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

    उल्लेखनीय है कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 20 हो गई है। इसमें से सबसे ज्यादा 10 मामले पिंपरी चिंचवड़ में सामने आए हैं। जबकि मुंबई में 5, पुणे शहर 2 और कल्याण डोम्बिवली, नागपुर, लातूर में एक-एक केस मिला है।

    देश में 40 ओमिक्रॉन संक्रमित

    अगर देशभर की बात करें तो ओमिक्रॉन अब तक कुल 8 राज्यों में एंट्री ले चूका है। वहीं, संक्रमितों की संख्या 41 हो गई है। जिसमें सबसे ज्यादा 20 मामले महाराष्ट्र में मिल चुके हैं। इसके अलावा राजस्थान में 9, गुजरात 4, कर्नाटक 3, राजधानी दिल्ली 2, आंध्र प्रदेश 1, चंडीगढ़ 1 और केरल में 1 ओमिक्रॉन केस हैं।

    महाराष्ट्र में 569 नए मामले

    राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 569 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,44,452 और मृतकों की संख्या 1,41,264 हो गई है।

    वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे में 498 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 64,93,002 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 6,507 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.72 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस दौरान राज्य में 74,190 होम क्वारंटाइन और 887 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि रविवार को राज्य में कोरोना के 709 मामले सामने आए थे और 05 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 699 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    मुंबई मिले 174 नए मामले, 2 की मौत

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 174 नए मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इसके अलावा 195 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,65,471 हो गई हैं, जबकि 16,359 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,44,784  लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 1,771 एक्टिव केस है और सभी का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 31,415 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 129,17,132 नमूनों की जांच की जा चुकी है।