
मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को कोरोना के ग्राफ में उछाल दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 275 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 136 ज्यादा है। वहीं, महामारी से दो लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की तादाद बढ़कर 78,73,231 और मृतक संख्या 1,47,779 हो गई है।
एक्टिव मरीजों में गिरावट जारी
बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 346 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या 77,24,560 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 892 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।
#Maharashtra #COVID19 Updates for today
*⃣New Cases – 275
*⃣Recoveries – 346
*⃣Deaths – 2
*⃣Active Cases – 892
*⃣Total Cases till date – 78,73,231
*⃣Total Recoveries till date – 77,24,560
*⃣Total Deaths till date – 1,47,779
*⃣Tests till date – 7,91,56,002(1/4)🧵
— PIB in Maharashtra 🇮🇳 (@PIBMumbai) March 25, 2022
मुंबई क्षेत्र में 183 नए मामले
वहीं, महाराष्ट्र में आठ प्रशासनिक क्षेत्रों में से मुंबई क्षेत्र में सबसे ज्यादा 183 मामले सामने आए हैं। इसके बाद पुणे क्षेत्र में 40, नासिक क्षेत्र में 24, अकोला क्षेत्र में 09, नागपुर क्षेत्र में 06, कोल्हापुर क्षेत्र में 05 और औरंगाबाद-लातूर में 4-4 केस दर्ज किए है।
मुंबई शहर में 38 नए कोरोना मरीज
मुंबई में कोरोना के 38 नए केस दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,057,753 हो गई है। शहर में अब तक 16,558 लोगों की महामारी से मौत हुई है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि आज 47 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,037,926 हो गई है। फिलहाल शहर में 248 एक्टिव मरीज है।