PSA office advice to reduce corona infection, ventilated space is important
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 33,470 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 8 मरीजों की मौत हुई है। वहीं ओमिक्रॉन के 31 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा राजधानी मुंबई में 13,648 नए मामले और 5 मौतें दर्ज की गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 33,470 मामले मिलने और पांच लोगों की मौत होने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 69,53,514 और मृतकों की संख्या 1,41,647 हो गई है।

    वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में 29,671 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 66,02,103 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल में राज्य में 2,06,046 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 94.95% और डेथ रेट 2.03 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वर्तमान में राज्य में 12,46,729 होम क्वारंटाइन और 2,505 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 1,247 हुई

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 31 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन सभी की रिपोर्ट नेशनल केमिकल लेबोरेटरी से मिली है। नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा 28 मामले पुणे शहर में मिले हैं, जबकि पुणे ग्रामीण में 2 और पिंपरी चिंचवड़ में 1 मरीज मिला है। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,247 पर पहुंच गई हैं। जिसमें से 467 मरीज नए वैरिएंट वायरस को मात दे चुके हैं।

    मुंबई में 27,214 लोग हुए ठीक

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस 13,648 पॉजिटिव केस मिले हैं और 5 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,28,220 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,411 पर पहुंच गई है।

    BMC द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटे में 27,214 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। राज्य में अब तक 8,05,333 लोग ठीक हुए हैं। यहां आज रिकवरी रेट बढ़कर 86% दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में 1,03,862 एक्टिव मरीज हैं।

    वहीं, मुंबई में मिले नए मरीजों में से 11,328 मरीज एसिम्टोमैटिक है, जबकि 798 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और 46 को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। वर्तमान में 3,129 मरीज ऑक्सीजन पर है और कुल 7,408 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मुंबई में 35,266 बेड्स है, जिसमें से 27,858 बेड्स खाली है।

    मुंबई में बीते 24 घंटे में 59,242 लोगों की कोरोना जांच की गई है। यहां अब तक 142,63,047 नमूनों की जांच की जा चुकी है।