Omicron

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,393 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 48 मरीजों की मौत हुई है। वहीं रिकॉर्ड 416 लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 30 हजार से अधिक लोग इस वायरस से उबरे हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में नए मामले मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 74,66,420 और मरने वालों की संख्या 1,42,071 हो गई है। इसके अलावा 30,795 लोग कोरोना मुक्त होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 70,40,618 पर पहुंच गई है।

    वर्तमान में राज्य में कुल 2,79,930 एक्टिव मरीज है और सभी का इलाज चल रहा है। राज्य में 21,86,124 होम क्वारंटाइन और 3,382 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है। राज्य में आज रिकवरी रेट 94.3% और डेथ रेट 1.9% दर्ज किया गया है।

    राज्य में ओमिक्रॉन का विस्फोट

    महाराष्ट्र में आज ओमिक्रॉन के 416 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 320 मरीजों की रिपोर्ट कस्तूरबा अस्पताल लेबोरेटरी से मिली है। जबकि बाकी मरीजों की रिपोर्ट नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ वैरोलॉजी से मिली है। राज्य में सबसे ज्यादा 321 मरीज राजधानी मुंबई में मिले हैं। जबकि उपराजधानी नागपुर में 62, पुणे में 13, वर्धा में 12, अमरावती में 6 मरीज मिले हैं। वहीं भंडारा और नासिक में 1-1 मरीज मिला है। इसी के साथ राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 2,759 हो गई है। यहां अब तक 1,225 ओमिक्रॉन संक्रमित ठीक हो चुके हैं।