corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) सुनामी की तरह फैल रहा है। जिससे राज्य सरकार और कड़े निर्बंध लागू करने की दिशा में काम कर रही है। इसी बीच राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जबकि 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं राजधानी मुंबई (Mumbai) में लगातार दूसरे दिन 20 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि राज्य में आज कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Maharashtra Health Department) ने दी है।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई बुलेटिन के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 40,925 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 20 लोगों की मौत दर्ज की गई है। राज्य में नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 68,34,222 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 1,41,614 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग मुताबिक बीते 24 घंटे में 14,256 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 65,47,410 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 1,41,492 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 95.8 और डेथ रेट 2.07 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं 7,42,684  होम क्वारंटाइन और 1,463 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    मुंबई में मिले 20,971 कोरोना पॉजिटिव

    मुंबई में ओमिक्रॉन और डेल्टा कहर मचा रहा है। राज्य में कोरोना के नए मामलों में से 20,971 केस अकेले मुंबई में मिले हैं। जबकि कुल 6 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। वहीं 8,490 लोग कोरोना मुक्त होकर अपने घर लौटे हैं। फिलहाल शहर में 91,731 एक्टिव मामले हैं। यहां आज रिकवरी रेट 87% दर्ज किया गया है।

    BMC द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में आज मिले नए मरीजों में से 1,395 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 88 मरीजों को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। मौजूदा समय में 2,385 मरीज ऑक्सीजन पर है। फिलहाल अस्पतालों में 6,531 मरीजों का इलाज चल रहा है और। मुंबई में 35,645 बेड्स है, जिसमें से 29,114 बेड्स खाली है।

    महाराष्ट्र में 876 ओमिक्रॉन संक्रमित

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। राज्य में अब तक ओमिक्रॉन के 876 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 435 लोग ठीक हो गए हैं।

    वहीं अगर पुरे देश की बात करें तो देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 327 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,010 पर पहुंच गई है। फिलहाल देश में 1,814 एक्टिव केस है। हालांकि अच्छी बात यह कि देश में अब तक कुल 1,196 लोग ठीक हो चुके हैं।