Corona graph is continuously coming down in the country, 2,568 new cases surfaced in the last 24 hours, 97 people died
File

    Loading

    ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 201 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,63,043 हो गयी है, जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने से मृतक संख्या 11,456 हो गयी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि, संक्रमण और उससे मृत्यु के नए मामले शुक्रवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर वर्तमान में 2.03 प्रतिशत है। अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,37,427 है, जबकि मृतक संख्या 3279 है। 

    राज्य में कुल 29,782 एक्टिव मरीज हैं, जिसमें से 24,401 एक्टिव केस केवल 6 जिलों में हैं। इसमें पुणे (Pune), मुंबई (Mumbai), ठाणे (Thane), अहमदनगर (Ahmednagar), रायगढ़ (Raigad) और सातारा (Satara) का समावेश है। वहीं शुक्रवार को मुंबई में कोरोना के 488 नए मरीज मिले हैं।

    शुक्रवार को राज्य में कोविड के 2149 नए केसेस मिले हैं। पिछले कई दिनों से राज्य में इतने ही नए मरीज मिल रहे हैं। इसमें भी सबसे अधिक मामले पुणे, मुंबई, अहमदनगर आदि जिलों में मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों पर नजर डाले तो इस समय सबसे अधिक एक्टिव 8079 पुणे में हैं, उसके बाद मुंबई में 6255, अहमदनगर में 3567, सातारा में 1465 और रायगढ़ में 1193 एक्टिव मरीज हैं। कुल 29782 में उक्त 6 जिलों में ही 24401 एक्टिव केस हैं। आंकड़े साफ दर्शातें है कि उक्त 6 जिलों में अब भी कोरोना लोगों पर हावी है।

    (एजेंसी इनपुट्स के साथ)