Corona graph is continuously coming down in the country, 2,568 new cases surfaced in the last 24 hours, 97 people died
File

    Loading

    ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले में कोविड-19 (Covid-19) के 226 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,63,975 हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए हैं।

    इस अवधि में तीन मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 11,468 हो गई। ठाणे में मृत्यु दर 2.03 फीसदी है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में अब तक कोविड-19 के 1,37,632 मामले सामने आए हैं और 3,282 मरीजों की मौत हुई है। 

    वहीं देश में कोरोना के निरंतर मामले में कमी आ रही है लेकिन तीसरी लहर की संभावना देखते हुए स्वास्थ्य  मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। स्वास्थ्य  मंत्रालय ने कहा है कि भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आरटीपीसीआर टेस्ट करना अनिवार्य होगा। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि आरटीपीसीआर टेस्ट 72 घंटे पहले की होना जरुरी है। सभी यात्रियों को स्वंय घोषणा पत्र भी देना होगा। 

    बता दें कि सरकार  ने गाइडलाइन के साथ ही देशों की की सूची जारी की है। जहां से आने वाले यात्रियों को जरुरी नियमों का पालन करना होगा। इस सूची में ब्रिटेन दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाम्बे शामिल हैं। इन देशों को खतरे वाले देशों की सूची में रखा गया है। 

    (एजेंसी इनपुट्स के साथ)