corona
Representative Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना (Maharashtra Corona Updates) के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि इसके मामलों में सोमवार को थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 33 हजार 470 नए मरीज सामने आए हैं। साथ ही आठ मरीजों की जान गई है। मुंबई (Mumbai COVID Pandemic) में फिलहाल कोरोना के कारण नाइट कर्फ्यू लागू है। 

    ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में 33 हजार से अधिक मामले कोरोना के सामने आए हैं। साथ ही मुंबई की बात की जाए तो यहां कोविड के 13 हजार 648 केस रिपोर्ट हुए हैं। जबकि पांच मरीजों की जान गई है। मुंबई में नए मामले एक दिन पहले की तुलना में लगभग 30 फीसदी कम हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,28,220 हो गयी है। 

    वहीं महाराष्ट्र में नए मामलों के सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 69,53,514 पहुंच गई है। जबकि मृतकों की संख्या 1,41,647 हो गई है। साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर 29 हजार से अधिक लोग कोरोना का इलाज कराकर ठीक हुए हैं। सूबे में अब तक 66,02,103 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं।

    ओमीक्रोन की बात की जाए तो राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 31 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। इन लोगों की रिपोर्ट नेशनल केमिकल लेबोरेटरी से मिली हुई है। इनमें से सबसे अधिक केस पुणे से हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,247 हो गई है।