police
File Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना (Maharashtra Corona Updates) का प्रकोप लगातार जारी है। सूबे में कोविड (COVID-19) जानलेवा हो गया है। इससे पहले राज्य में कोरोना के 46 हजार 723 नए मरीज मिले थे। साथ ही 32 लोगों की जान गई थी। इन सब के बीच राज्य में कोविड की चपेट में आने से अब तक 265 पुलिस वालों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 126 पुलिस वालों की मौत मुंबई (Mumbai Police) में हुई है। साथ ही महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना के सक्रिय केस 2,145 हैं। 

    ज्ञात हो कि महाराष्ट्र पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 265 पुलिसकर्मी कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसमें से सबसे अधिक 126 मौतें मुंबई पुलिस में हुईं। राज्य पुलिस में कोविड-19 के 2,145 सक्रिय मामले हैं। 

    वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के दो लाख 40 हजार 122 एक्टिव केस हैं। साथ ही ओमीक्रोन से संक्रमित मामलों की संख्या भी 1367 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे के भीतर 28 हजार से अधिक लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। सूबे में बुधवार को 86 नए केस ओमीक्रोन के मिले हैं। जिसमें सबसे अधिक 53 मरीज पुणे से हैं। फिर 21 केस मुंबई में रिपोर्ट हुए हैं।