corona-omicron
File Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस (Maharashtra Corona Updates) संक्रमण के 5455 नये मामले सामने आये जो कल की अपेक्षा करीब 700 कम है। नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 78,35,088 हो गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। 

    विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में महामारी के कारण 63 लोगों की मौत हुयी है जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ कर 143355 पर पहुंच गयी है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 14,635 लोग संक्रमण से ठीक हुये हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 76,26,868 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 60,902 है। 

    आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को ओमीक्रोन स्वरूप के 76 नये मामले सामने आये। देश में तीन जनवरी के बाद पहली बार 50 हजार से कम कोविड के मामले देश में दर्ज हुए हैं। इससे पहले 3 जनवरी को 37,379 नए केस रिपोर्ट हुए थे। जबकि 20 जनवरी को पीक पर 3.47 लाख मामले सामने आए थे।