मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा बरकरार है। इस बीच रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से 157 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी। बता दें कि देश में बीते पांच दिन से कोरोना के 40 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें आधे से ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं। ऐसे में इन दो राज्यों में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 6 हजार 479 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 63 लाख 10 हजार 194 हो गई है। वहीं 157 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1 लाख 32 हजार 948 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में 4 हजार 110 कोरोना मरीज ठीक हो कर घर लौटे हैं। जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 60 लाख 94 हजार 896 हो गई है। फिलहाल राज्य में 78 हजार 962 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में आज रिकवरी रेट 96.59 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.1 प्रतिशत दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि शनिवार को राज्य में कोरोना के 6,959 नए मामले सामने आए थे और 225 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई थी।
#Maharashtra #COVID19 Updates for today
*⃣New Cases- 6,479
*⃣Recoveries- 4,110
*⃣Deaths- 157
*⃣Active Cases- 78,962
*⃣Total Cases till date- 63,10,194
*⃣Total Recoveries till date- 60,94,896
*⃣Total Deaths till date- 1,32,948
*⃣Total tests till date- 4,81,85,350(1/4)🧵
— PIB in Maharashtra 🇮🇳 (@PIBMumbai) August 1, 2021
उधर राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 328 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 10 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा यहां आज 403 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जिसके बाद इन सभी को अस्पताल से छुट्टी दी गई। यहां रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।
मुंबई में नए मामले आने के बाद संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7 लाख 35 हजार 112 और मृतकों की कुल संख्या 15 हजार 889 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 7 लाख 11 हजार 920 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 4 हजार 887 मरीजों का इलाज चल रहा है।
बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 32,894 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। यहां अब तक 81 लाख 85 हजार 533 नमूनों की टेस्ट की गई है।
मुंबई मंडल में आज 998 मामले सामने आए जबकि 17 मरीजों की जान चली गई। नासिक मंडल में संक्रमण के 985 नए मामले सामने आए जिनमें से 873 मामले अहमदनगर जिले से मिले। पुणे मंडल में 2 हजार 332 मरीज मिले तो कोल्हापुर मंडल में संक्रमण के 1 हजार 665 नए मरीज मिले।
गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना के 41 हजार 831 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 541 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। फिलहाल इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 4 लाख 10 हजार 952 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.30 प्रतिशत है।