
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने मुस्लिम नेताओं के अनुरोध पर 29 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी की घोषणा की है। इस साल अनंत चतुर्दशी और दस दिवसीय गणेश उत्सव का अंतिम दिन 28 सितंबर को है और इसी दिन पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाये जाने वाला त्योहार ईद-ए-मिलाद है।
एक बयान के अनुसार अनंत चतुर्दशी और ईद-ए-मिलाद के अवसर पर मुंबई और अन्य स्थानों पर जुलूस निकाला जाता है और इसके मद्देनजर ऑल इंडिया खिलाफत के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से कोई रास्ता निकालने का अनुरोध किया।
The state Govt has declared a public holiday on Friday 29th Sept on the occasion of Eid-e-Milad. This decision has been taken in the wake of Anant Chaturdashi and Eid e Milad falling on the same day i.e. tomorrow on 28th: Maharashtra CMO pic.twitter.com/gLKn6VcTfI
— ANI (@ANI) September 27, 2023
शिंदे ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया है कि 29 सितंबर, शुक्रवार को छुट्टी की घोषणा की जाए ताकि पुलिस दोनों दिन (28 और 29 सितंबर) जुलूस के लिए बंदोबस्त कर सके। राज्य सरकार ने शुक्रवार को भी सरकारी अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।” इस घोषणा के बाद राज्य में बृहस्पतिवार और शुक्रवार के अवकाश के बाद सप्ताहांत होगा और दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी होगी।