
नई दिल्ली: कई बार इंसान अपनी जिंदगी में कुछ इस कदर हताश होता है कि उसके जीने की सारी इच्छाएं खत्म हो जाती है। वैसे संतान प्राप्ति होना दुनिया का सबसे सुखद क्षण होता है, लेकिन कुछ ऐसे दंपति होते है जिन्हे संतान नहीं हो सकती, लेकिन हम सब जानते है कि आज विज्ञान बहुत आगे बढ़ चुका है। विज्ञान की मदद से बहुत सी चीजें संभव हैं और समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।
हालांकि विज्ञान के इस दौर में सतारा (Satara) से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। माता-पिता नहीं बनने के गम में एक दंपत्ति ने इतना बड़ा कदम (Couple Commits Suicide) उठाया। सतारा से यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी ने संतान नहीं होने की वजह से आत्महत्या कर ली है।
संतान न होने की वजह से उठाया यह कदम
जी हां सतारा में एक दंपत्ति ने संतान न होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह चौंकाने वाली घटना सतारा के वाई तालुका के कनूर गांव में हुई। मृतकों की पहचान तानाजी राजपुरे और उनकी पत्नी पूजा राजपुरे के रूप में हुई है। जैसा कि हमने आपको बताया इन दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी। हालांकि, उनके 10 साल के जीवन का बहुत ही दिल दहला देने वाला अंत हो गया है, जिससे पूरा सातारा हिल गया।
इलाज में भी मिली असफलता
दरअसल शादी के दस साल बाद कोई संतान नहीं होने से दोनों बेहद चिंतित थे। ऐसे में बच्चा पैदा नहीं होने पर इलाज भी शुरू हो गया। हालांकि, वह भी सफल नहीं हुए। अंतत: उन्होंने इसी दुख से बाहर निकलते हुए यह कदम उठाया। दोनों ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है।
पति-पत्नी ने की आत्महत्या
तानाजी राजपुरे और उनकी पत्नी पूजा दोनों कई दिनों से एक बच्चे को गर्भ धारण करने की कोशिश कर रहे थे। चिकित्सा उपचार विफल होने के कारण दोनों थक गए थे। तानाजी एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे। आखिरकार शादी के 10 साल बाद दोनों ने इतना बड़ा कदम उठाया और आत्महत्या कर ली। इस घटना ने सनसनी मचा दी है और दुख व्यक्त किया जा रहा है। फिलहाल यह घटना सबके चर्चा में है।