accident
File Photo

    Loading

    अहमदनगर: महाराष्ट्र  के अहमदनगर जिले के कोपरगांव में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक कंटेनर ट्रक ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही  7 लोगों की मौत हो गई और अन्य 6 घायल हो गए है। अमहदनगर पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच जारी है। 

    मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करिबन 8 बजे हुआ है। एक तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रक में यात्राओं को ले जा रहे तिपहिया ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए है। 

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, घटना मुंबई से करीब 240 किलोमीटर दूर कोपरगांव शहर थाना क्षेत्र के मसूदपुर फाटा के पास सुबह करीब आठ बजे हुई। उन्होंने कहा, ‘‘एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने यात्रियों को ले जा रहे तिपहिया ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो छात्रों और दो महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।”