Maharashtra-Karnataka Border Dispute
Pic : Ani

    Loading

    कर्नाटक : महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद का मुद्दा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) सीमा विवाद के इस मुद्दे पर लोगों से राजनीति नहीं करने की अपील कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर राजनीति थमने का नाम ही नहीं ले रही है। राकांपा के सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 

    दरअसल, Ani के रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र एकीकरण समिति और राकांपा के सदस्यों ने अंतर्राज्यीय सीमा मुद्दे को लेकर कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा के पास कोग्नोली टोल प्लाजा के पास विरोध प्रदर्शन किया।

    मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए धारा 144 (Section 144) लागू किया गया है। पुलिस का कहना है कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे (Maharashtra-Karnataka Border Dispute)को लेकर अधिकारी भी अलर्ट पर हैं। 

    बता दें कि विधानसभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसी मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री ने अंतर्राज्यीय सीमा विवाद (महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच) में मध्यस्थता की है। इस मुद्दे पर अब राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमें सीमावर्ती निवासियों के साथ एक साथ खड़ा होना चाहिए।