Coronavirus
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामलों में गिरावट जारी है। राज्य में सोमवार को कोरोना के 1966 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 12 संक्रमितों की महामारी से मौत हो गई। वहीं 11 हजार से अधिक लोग इस वायरस से ठीक होकर घर लौटे हैं। यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने बुलेटिन जारी कर दी है।

    तेजी से ठीक हो रहे लोग

    बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना के नए मामले मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,44,915 और मृतकों की संख्या 1,43,416 हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि राज्य पिछले 24 घंटे में 11,408 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं, जिससे कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 76,61,077 पर पहुंच गया। फिलहाल राज्य में 36,447 एक्टिव मरीज है।

    पुणे संभाग में 541 नए मामले

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पुणे संभाग में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 541 मामले सामने आए हैं। इसके बाद मुंबई संभाग में 345, नासिक संभाग में 306, नागपुर संभाग में 288, अकोला में 218, औरंगाबाद संभाग में 97, कोल्हापुर में 93 और लातूर संभाग में 78 नए केस दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 97.66 प्रतिशत और डेथ रेट 1.82 प्रतिशत दर्ज किया गया।

     

    ओमिक्रॉन के आठ नए मामले

    महाराष्ट्र में सोमवार को ओमिक्रॉन के 8 नए मामले दर्ज किए गए हैं और ये सब मुंबई में मिले हैं। महाराष्ट्र में अब तक कुल 3,994 मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 3,334 लोग इस वैरिएंट से उबरे हैं।